नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच व्यापारिक रिश्तों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन सीमा पर बीच-बीच में चीन, भारत को धौंस दिखा ही देता है। ऐसे में भारत भी चीन पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करता है। एशिया में भारत की बढ़ती दखल से भी चीन घबराया हुआ है। चीन अपने से कम पाकिस्तान से भारत को ज्यादा परेशान करवाता है। यही कारण है कि तरह-तरह के हथियार और नई टेक्नोलाॅजी पाकिस्तान को मुहैया कराता रहता है। अब समुद्र में भारत की बढ़ती ताकत पर अंकुश लगाने के लिए पाकिस्तानी नौसेना को 8 नए पनडुब्बी मुहैया करा रहा है।
चीन में प्रोजेक्ट हैंगूर के तहत चाइना शिप बिल्डिंग कंपनी पाकिस्तानी नौसेना के लिए 8 नए पनडुब्बी को तैयार कर रही है, जिसे जल्दी ही पाकिस्तानी नौसेना को सौंप दिया जाएगा। भारतीय नौसेना के पास 16 पनडुब्बी हैं जबकि पाकिस्तानी नौसेना के पास 10 पनडुब्बियां हैं। चीन की इस मदद से पकिस्तान में पनडुब्बी की संख्या में वृद्धि होगी। भारतीय महासागर में दोनों की पड़ोसी भारतीय नौसेना को चुनौती देने की तैयारी में है।
इससे पहले चीन ने पाकिस्तान के लिए 2 सेटेलाइट लाॅन्च किए थे चीन रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट पीआरएसएस-1 से भारत पर नजर रखे हुए है। वहीं पाकिस्तान टीइएस -1ए सेटेलाइट से भारत पर नजर रख रहा है। दोनों सेटेलाइट को जुलाई महीने में उत्तर पष्चिमी प्रांत जियुकुआन सेटेलाइट लांच सेंटर से लाॅन्च किया गया था।