नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री शनिवार की शाम को मथुरा में लट्ठमार होली खेलेंगे। इसके लिए वे शुक्रवार शाम को ही मथुरा पहुंच गए थे। आज सुबह उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि का दर्शन किया और गर्भगृह में भी पूजा-अर्चना की है। योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन पर परम्परागत ढंग से ढोल-नगाडे़ पर थाप लगाकर फागुनोत्सव का आगाज किया है। मुख्यमंत्री का मथुरा दौरे का मकसद धार्मिक पर्यटन स्थलों को विश्वस्तरीय विकास करना है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आज ही बरसाने की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली का आनंद लेंगे। सीएम के साथ उनके कई मंत्री और अधिकारी भी इस होली का लुत्फ लेंगे। योगी आदित्यनाथ बरसाना में माताजी गोशाला में पूजा करने के बाद संतों के साथ गो एवं यमुना की दशा बेहतर बनाने पर चर्चा भी करेंगे। इसके बाद वे यहां एक गोबर गैस प्लांट, पुस्तकालय एवं प्रवेश द्वार का उद्घाटन के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें - दिल्ली में रहने वालों को हो सकती है पानी की किल्लत, अमोनिया का स्तर बढ़ने से आपूर्ति रहेगी प्रभावित