पटना। चारा घोटाले मामले में सजा पाए राजद सुप्रीमो की तबीयत शनिवार को अचानक एक बार फिर से बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच में उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ पाया गया। अब उन्हें इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएसएस) में भर्ती कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह सोकर उठने के बाद उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई। राष्ट्रीय जनता दल से मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद को इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - नाबालिग से लगातार दुष्कर्म करने वाले 75 वर्षीय मौलवी को आजीवन कारावास, पाॅक्सो एक्ट के तहत हु...
गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में दोषी साबित होने के बाद उन्हें रांची के बिरसा मुंडा जेल में रखा गया है। लालू को बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए 3 दिनों का पैरोल मिला था। वहीं झारखंड हाईकोर्ट से भी उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर 6 सप्ताह की जमानत मिली हुई है। राष्ट्रीय जनता दल(राजद) सुप्रीमो को शनिवार की सुबह अचानक ही सीने में दर्द और बेचैनी हुई जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें आईजीएमएस में भर्ती कराया गया है। आईजीआइएमएस के चिकित्सकों का कहना है कि अभी उनकी पूरी जांच की जाएगी उसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। पार्टी की अंदरूनी खबरों के अनुसार लालू अब इलाज के जल्द ही मुंबई जाने वाले हैं।