नई दिल्ली । कर्नाटक सरकार के पास अब सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए महज कुछ घंटे शेष बचे हैं। इस सब के बीच विधानसभा में कांग्रेस के दो विधायकों को जब शपथ के लिए बुलाया गया तो वह सदन से नदारत मिले। कई बार नाम लेने के बावजूद वो नहीं आए। ऐसे में कांग्रेसी नेता विरप्पा मोइली ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक की येदुरप्पा सरकार एक बार फिर से ऑपरेशन कमल के दूसरे चरण को अंजाम देने में जुट गई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा के लापता होने के पीछे भाजपा का हाथ है। दोनों नेताओं के विधानसभा नहीं पहुंचने के पीछे भाजपा की कोई साजिश काम कर रही है। हमारे विधायकों को बंधन बनाया गया है। हालांकि इस दौरान भाजपा के विधायक सोमशेखर रेड्डी भी सदन में नहीं पहुंचे हैं। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
बता दें कि शनिवार शाम 4 बजे भाजपा सरकार को सदन में प्रोटेम स्पीकर के सामने अपना बहुमत पेश करना है। इसके लिए इस समय राजनीति अपने पूरे चरम पर है। जहां कांग्रेस के दो विधायक विधानसभा में नहीं पहुंचे हैं, जिसके पीछे कांग्रेस ने भाजपा का हाथ बताया है। हालांकि भाजपा के एक विधायक भी सदन में नहीं पहुंचे हैं। इस सब के बीच कांग्रेसी नेता विरप्पा मोइली ने येदुरप्पा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय भाजपा सरकार बहुमत साबित करने के लिए हर तरह की साजिश में जुटी है। भाजपा सरकार एक बार फिर से ऑपरेशन कमल के दूसरे चरण को अंजाम देने में जुटी है।
इस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक सोमशेखर रेड्डी जो लापता है उन्हीं के साथ कांग्रेस के दोनों विधायकों को रखा गया है।