Friday, April 26, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

कर‘नाटक’ की राजनीति में कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए छोड़ा ऑडियो बम, येदियुरप्पा के बेटे का आॅडियो किया जारी

अंग्वाल न्यूज डेस्क
कर‘नाटक’ की राजनीति में कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए छोड़ा ऑडियो बम, येदियुरप्पा के बेटे का आॅडियो किया जारी

नई दिल्ली। कर्नाटक राजनीति के नाटकीय घटनाक्रम में तेजी से बदलाव हो रहा है। कर्नाटक विधानसभा से कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने का आरोप भाजपा पर लगाने के बाद कांग्रेस ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस ने भाजपा के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे का आॅडियो जारी कर येदियुरप्पा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों को जोड़-तोड़ करने के लिए उनके परिवार वालों से संपर्क साध रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता सोमशेखर रेड्डी ने उनके विधायकों को बंधक बना लिया है। फिलहाल पुलिस सोमशेखर रेड्डी को खोजने के लिए शहर के होटलों में ढूंढ़ रही है। 

गौर करने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने बीएस येदियुरप्पा को शनिवार की शाम 4 बजे विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने को कहा है। बता दें कि शुक्रवार को दिए इस आदेश के बाद कर्नाटक की राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहा है। सभी पार्टियां अपने विधायकों को एक जुट रखने के लिए एक शहर से दूसरे शहर घुमाती रही। अब विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिला रहे हैं लेकिन कांग्रेस के विधायक सदन में नहीं पहुंचे हैं।


ये भी पढ़ें - कांग्रेस का आरोप- ऑपरेशन कमल के दूसरे चरण पर काम कर रहे हैं येदुरप्पा, हमारे विधायकों का किया अगवा

यहां बता दें कि इसपर कांग्रेस ने भाजपा पर उनके दोनों विधायकों को गायब करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा के विधायक सोमशेखर रेड्डी के भी सदन नहीं पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से कहा जा रहा है कि उन्हें ही दोनों विधायकों की खातिरदारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। अब कर्नाटक पुलिस सोमशेखर रेड्डी को खोजने के लिए होटलों में जा रही है।   

Todays Beets: