नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके तहत यूपी में विधानसभा का चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ने वाली कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन करने के बजाय अकेले दम पर ही लड़ने के संकेत दिए हैं। इसके लिए 30 से ज्यादा नेताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा शासित 3 राज्यों में मिली जीत के बाद कांग्रेस पार्टी का विश्वास काफी बढ़ गया है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गई है। बिहार में तो कांग्रेस, राजद, रालोसपा, हम और अन्य दलों के बीच महागठबंधन बन गया है लेकिन यूपी में कांग्रेस फिलहाल महागठबंधन बनाने के पक्ष में नहीं है। पार्टी ने यहां सपा-बसपा से बिना गठबंधन किए अपने दम पर ही चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है।
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम को लेकर चुनाव आयुक्त का दावा, कोई भी नहीं कर सकता हैक
यहां बता दें कि कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में विधानसभा का चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था हालांकि दोनों पार्टियों का वहां सूपड़ा साफ हो गया था। अब हाल के दिनों में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में से 3 बड़े राज्यों में मिली जीत के बाद उसका विश्वास काफी बढ़ गया है। इसके लिए 30 से ज्यादा नेताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।