नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है। बिहार में सांसद पप्पू यादव के समर्थकों के द्वारा बड़े पैमाने पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं मुंबई में बंद के समर्थन में रेलवे ट्रैक पर उतरे कांग्रेस के नेता संजय निरूपम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डाॅक्टर मनमोहन सिंह ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार को बदलने का वक्त आ गया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के द्वारा राजघाट से रामलीला मैदान तक के मार्च किया गया। रामलीला मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री डाॅक्टर मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी भी इस बंद के शामिल हुए। बंद के समर्थन में बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब मोदी सरकार को बदलने का समय आ गया है।
ये भी पढ़ें -कांग्रेस के 'भारत बंद' का बिहार में व्यापक असर, रेल और बसों को रोककर तोड़फोड़
यहां बता दें कि देश के कई हिस्सों में खासकर कर्नाटक और ओडिशा में भी रेल यात्रा को रोक दिया गया है। बंद की वजह से आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश में भी बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की घटना की खबरें आ रहीं हैं।