मुंबई। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उनके पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उन्हें देखने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि वह लालू प्रसाद की बिगड़ती तबीयत से काफी परेशान हैं। बता दें कि राजद सुप्रीमो का इलाज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है। इलाज के लिए ही उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली हुई है।
गौरतलब है कि बिहार में हुए बहुचर्चित चारा घोटाले में लालू प्रसाद दोषी पाए गए हैं। इस सिलसिले मंे वह रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं लेकिन उनके गिरते स्वास्थ्य की वजह से उन्हें पहले दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। एम्स से छुट्टी देने को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
ये भी पढ़ें - एशियन गेम्स 2018ः महिला पहलवान विनेश फोगाट ने लहराया देश का परचम, लगातार 2 एशियाड में पदक जीत...
यहां बता दें कि अपने बड़े बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें पैरोल दी गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य कारणों से ही झारखंड हाईकोर्ट ने भी उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘मैं कई बीमारियों के कारण मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती अपने बीमार पिता को देखने गया था। उनका बिगड़ता स्वास्थ्य और बढ़ते संक्रमण को देखकर व्याकुल हूं। प्रार्थना करिए कि वह जल्द स्वस्थ हों। विशेषज्ञ डॉक्टर चैबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं।’’