नई दिल्ली । लोकसभा चुनावों के लिए मतदान का समय करीब आते आते अब चुनावी रणनीति के साथ जुबानी जंग भी शुरू होती नजर आ रही है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का एक विवादित बयान सामने आया है जो आने वाले दिनों में नए विवाद का कारण बन सकता है। महेश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए आपत्तिनजक शब्द कहे हैं। महेश शर्मा अपने कार्यकर्ताओं में जोश भऱने के लिए बोल बैठे- पप्पू कहता है कि प्रधानमंत्री बनेगा, अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई।
मायावती की कांग्रेस को खरी-खरी , कहा- जबरन 7 सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए, चाहे तो यूपी में सभी 80 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार
असल में सिकंदराबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए का एक वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है। यह वीडियो 16 मार्च का बताया गया है, जिसमें महेश शर्मा विपक्षी दलों का मजाक उड़ाते हुए राहुल-प्रियंका पर एक गंभीर टिप्पणी कर बैठे। वीडियो में महेश शर्मा कहते सुनाई दे रहे हैं कि ...वो पप्पू कहता है मैं प्रधानमंत्री बनूंगा, मायावती, अखिलेश, पप्पू और वो पप्पू की पप्पी भी आ गई है। क्या वो पहले देश की बेटी नहीं थी क्या, क्या वो कांग्रेस की बेटी नहीं थी क्या, इस सोनिया परिवार की बेटी नहीं थी क्या...अब नहीं है क्या.. आगे नहीं रहेगी क्या.. क्या नया लेकर आई हो। ’
LIVE - प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज से करेंगी 140 किमी की बोट यात्रा , शुरू किया यूपी में चुनाव प्रचार अभियान
उन्होंने अपने संबोधन में कहा - पहले नेहरू, फिर राजीव गांधी, संजय गांधी और फिर राहुल गांधी.. फिर प्रियंका गांधी' क्या आपने देश पर एहसान करा हुआ है, अगर इनसे उठकर कुछ देखना है तो हमारा शेर, बब्बर शेर नरेंद्र मोदी को देखिए।
बता दें कि यूपी की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसद महेश शर्मा अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह पहले अपने बयानों के जरिए पिछले दिनों ममता बनर्जी और कुमार स्वामी पर भी निशाना साध चुके हैं।
मनोहर पार्रिकर - एक राजनेता जो पांव में हवाई चप्पल और हाफ शर्ट पहनकर पहुंच जाता था समारोह में