नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले अतुल गर्ग ने शनिवार को सपा का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई। बता दें कि अतुल गर्ग 2017 में सपा की टिकट पर उत्तरी आगरा से चुनाव लड़े थे, कांग्रेस का समर्थन होने के बावजूद वे चुनाव हार गए थे। पहले इस सीट से डॉ.कुंदनिका शर्मा को सपा प्रत्याशी बनाया गया था।
गौरतलब है कि अतुल गर्ग को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफी करीबी माना जाता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऐन वक्त पर उन्हें आगरा उत्तर से उम्मीदवार कुंदनिका का टिकट काटकर प्रत्याशी बना दिया था। यहां बता दें कि कांग्रेस का समर्थन हासिल होने के बावजूद वे चुनाव हार गए और तीसरे स्थान पर रहे।
ये भी पढ़ें - ट्रेन की लेटलतीफी से अब जल्द ही मिलेगी निजात, रेलवे की तरफ से किए जा रहे हैं ये उपाय
बता दें कि विधानसभा चुनाव में अतुल गर्ग विवादों में भी रहे। उन पर वोट खरीदने का भी आरोप लगा था। शाहगंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।