नई दिल्ली। लोकसभा में टीडीपी के अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद बहस में भाजपा की ओर सांसद राकेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को उनका हक दिया है। कांग्रेस ने लोगों को वोट बैंक के रूप में बांटकर रखा था। 2022 तक देश में सभी गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। मोदी सरकार के कार्यकाल में स्वच्छता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों शौचालय बानाने के लिए सरकार गरीबों को सहयोग दे रही है। मोदी सरकार के 4 साल में 20 से लटकी हुई परियोजनाएं पूर्णता की ओर हैं।
पहले एक दिन 12 किमी सड़क बनती थी आज एक दिन में 27 किमी सड़क बन रही है। भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है। मोदी सरकार के कार्यकाल में इस्लामिक देश में मंदिर बनाने का मौका मिला। डोकलाम पर पड़ोसी को सबक सिखाया। अविश्वास प्रस्ताव का कारण हताशा और कुंठा है।
पीएम मोदी लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान -जय किसान के नारा को साकार कर रहे हैं। किसानों को इस साल सिंचाई के लिए 2 लाख कनेक्शन दिए जा रहे हैं। 4 साल में किसानों की आमदनी बढ़ी है। 1685 गांव को सड़कों से जोड़ा गया है।