मुंबई। जेट एयरवेज की मुंबई से जयपुर जा रही फ्लाइट में सवार यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। फ्लाइट के क्रू मेंबर की लापरवाही की वजह से हवा में उड़ रहे विमान में सवार 30 यात्रियों की नाक और कान से खून निकलने लगा। इसे देखकर विमान के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके फौरन बाद विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। जांच में पता चला के केबिन के प्रेशर को नियंत्रित करने वाले स्विच को आॅन नहीं किया गया था। हालांकि जेट एयरवेज ने इसके लिए यात्रियों से माफी मांगी है और दोषी कर्मचारी को जांच पूरी होने तक हटा दिया है।
गौरतलब है कि मुंबई से जयपुर जा रहे जेट एयरवेज की फ्लाइट बी 737 की 9 डब्लू 697 में कुल 166 यात्री सवार थे जिसमें से 30 यात्रियों कर नाक और कान से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद खून निकलने लगा। इसके बाद विमान को फौरन मुंबई हवाई अड्डे पर वापस लैंड कराया गया। फिलहाल सभी यात्रियों का इलाज मुंबई एयरपोर्ट पर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र सरकार ने निकाला पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने का अनोखा फाॅर्मूला, शराब पर बढ़ाए...
यहां बता दें कि यात्रियों की नाक और कान से खून निकलने की वजह विमान के कर्मचारियों की लापरवाही बताई गई है। विमान के वापस लैंड करने पर पाया गया कि केबिन के प्रेशर को नियंत्रित करने वाले स्विच को मेंटेन करना भूल गया था। फिलहाल जेट एयरवेज ने कर्मचारी की गलती के लिए यात्रियों ये माफी मांगी है और दोषी कर्मचारी को हटा दिया गया है। सभी यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का बंदोबस्त किया जा रहा है।