नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा का परचम लहरा सकता है। माई इंडिया-एक्सिस के एग्जिट पोल में भाजपा को 51 फीसदी और कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि यह सर्वे प्रदेश के 68 विधानसभा में करीब 14 हजार 222 लोगों से बात करने के बाद किया गया है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही हिमाचल में मतदान हुआ था। हिमाचल के कांगड़ा में 21 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं कांग्रेस को सिर्फ 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी अपने गढ़ माने जाने वाले इस राज्य को अपने पास ही बरकरार रखने जा रही है। एक्सिस-इंडिया टुडे पोलिंग एजेंसी ने 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी का सटीक अनुमान लगाया था। बता दें कि इसके बाद एजेंसी के दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के अनुमान भी सही साबित हुए थे।
ये भी पढ़ें - LIVE: शाम 5 बजे तक 65 फीसदी तक मतदान, दूसरे चरण के मतदान में दोनों पार्टियों के समर्थकों में ...