नई दिल्ली। गुजरात चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पोरबंदर पहुंच गए हैं। वहां पहंुचकर उन्होंने कीर्ति माता मंदिर में दर्शन किए। ऐसा माना जाता है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म यहीं हुआ था और यहां उनकी यादों से जुड़ी कई चीजें रखी हुई हैं। बता दें कि राहुल आज अहमदाबाद में चुनावी रैली भी करेंगे। गुजरात चुनाव में अब उन्हें पाटीदारों का भी साथ मिल चुका है। आरक्षण के मुद्दे पर बात बनने के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही है।
लोगों को धोखा देने का आरोप
आपको बता दें कि गुजरात में चुनावी दौरे पर राहुल गांधी द्वारा मंदिर दर्शन पर भाजपा ने चुटकी लेते हुए कहा था के यह सब सिर्फ चुनावी स्टंट है। राहुल गांधी माथे पर तिलक लगाकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। भाजपा के नेता जीवीएल नरसिंहा राव ने तो उनकी तुलना औरंगजेब और अलाउद्दीन खिलजी से कर दी थी।
ये भी पढ़ें - गोवा से मुंबई जा रही बस में लगी आग, 2 यात्रियों की जलकर मौत