नई दिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। जम्मू-कश्मीर में पाक परस्त आतंकी घटनाओं के बढ़ने के बीच राहुल गांधी ने किया कि घाटी में मौजूदा हालात पीएम मोदी की नीतियों के चलते खराब हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते इस समय कश्मीर जल रहा है। मोदी सरकार कश्मीर को संभावने मे नाकाम साबित हुई है। संसद की कार्यवाही में शुक्रवार को हिस्सा लेने के लिए जाते समय कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि लगातार घाटी सुलग रही है, जो मोदी सरकार की नीतियों के चलते हो रहा है। मोदी सरकार से कश्मीर का मुद्दा नहीं संभला है। उनकी नीतियों के चलते मामला और भड़क गया है। सरकार की नीतियों के चलते अब कश्मीर सुलग रहा है। हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर आगे उन्होंने कहा कि यह हमारे देश का आंतरिक मुद्दा है और हम इसे सुलझा लेंगे। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हमें किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्ता की जरूरत नहीं है।