संयुक्त राष्ट्र। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में हैं जहां वह अपने भाषण से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने यहां कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले में छात्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान कई बार उनकी जुबान फिसल गई और कुछ तत्थों को उन्होंने गलत बता दिया। जिसके बात सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया।
यह भी पढ़े- दिल्ली में पांच लोगों ने अंग्रेजी में बात करने के पीछे 22 वर्षीय युवक की पिटाई
भारत से 70 साल 'रिफ्लैक्शन ऑन द पाथ फॉरवर्ड' पर बोलते हुए राहुल ने समकालीन भारत के बारे में बात की, साथ ही भारत को उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में आगे बढ़ने वाला देश बताया। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने लोकसभा में सीटों की संख्या को गलत बता दिया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में सीटों की संख्या को 545 नहीं बल्कि 546 बता दिया। जबकि सदन में कभी भी सीटों की संख्या सम नहीं हो सकती है। इसी प्रकार उन्होंने अपने भाषण के दौरान कई बार इसी प्रकार की गलतियां दोहराई। उनके द्वारा इन गलतियों के बाद ट्विटर पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया।
यह भी पढ़े- पीएम मोदी संग जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे अहमदाबाद में कल करेंगे रोड शो
एक ट्विटर यूजर ने लिखा , राहुल गांधी कम से कम इस मामूली चूक की उम्मीद नहीं थी। लोकसभा में सीटों की संख्या 545 हैं 546 नहीं है। अपने भाषण के दौरान राहुल की दिक्कतें तब और बढ़ गई जब एक महिला ने कांग्रेस नेता के पसंद के विपरित सवाल पूछा तो उन्हें चुप करा दिया गया। लेकिन वह महिला इतने में शांत नहीं हुई। उसने कहा, यह कैसा भाषण है, जहां आपको क्या सवाल किया जाना है उस पर भी वक्ता का निंयत्रण हो?