पटना। बिहार में भाजपा को एक बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी से दरकिनार किए गए नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की टिकट पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। बुधवार को जदयू और आरजेडी के द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी खासी चर्चा में रही। इस इफ्तार पार्टी की खास बात यह रही कि भाजपा के नेता शत्रुघन सिन्हा के राष्ट्रीय जनता दल की पार्टी में शामिल हुए। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लालू यादव के परिवार से उनका पारिवारिक संबंध है और निमंत्रण मिलने पर वो सीधे मुंबई से यहां पहुंचे हैं। जदयू की इफ्तार पार्टी में शामिल होने के सवाल पर बिहारी बाबू ने कहा कि इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होने से कोई नाराज नहीं होता है।
गौरतलब है कि आरजेडी की इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर पत्रकारों ने शत्रुघ्न सिन्हा ने पूछा कि क्या वे आरजेडी से चुनाव लड़ेंगे तो उनके बगल में बैठे तेजप्रताप ने कहा, क्यों नहीं! इस पर शत्रुध्न सिन्हा ने भी कहा, ‘तेजप्रताप के मुंह में घी शक्कर’।
ये भी पढ़ें - बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर, 1 जवान भी शहीद
यहां बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के इफ्तार पार्टी में पहुंचने पर तेजस्वी यादव खुशी जाहिर की। राजद में उनके शामिल होने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि ये फैसला उन्हें करना है लेकिन कौन ऐसी पार्टी है जो अपने दल में शत्रुघ्न सिन्हा को शामिल नहीं करना चाहेगी। वो पटना साहिब से लंबे समय से सांसद भी रहे हैं।