श्रीनगर। ठंड ने पूरे देश में दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर और दूसरे पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। ताजा खबरों के अनुसार जम्मू कश्मीर के गुरेज इलाके में भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान में तीन जवानों के लापता होने की खबर है। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी होने की वजह से स्थानीय लोगों में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना जगी है।
सर्च आॅपरेशन जारी
आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में हो रही भारी बर्फबारी के चलते घाटी को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाला 300 किलोमीटर लंबा इकलौता जम्मू-श्रीनगर हाईवे बर्फबारी की वजह से बंद हो गया है। वहीं मुगल रोड को भी बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार जवाहर टनल, बनिहाल, काजीगुंड और शैतान नाला में करीब डेढ़ फीट तक बर्फ जम गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी बर्फबारी होने की संभावना जताई है। यहां बता दें कि बांदीपोरा इलाके में एक बर्फीला तूफान आया और इस हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के 3 जवान लापता हो गए हैं। उनकी तलाश में सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - टीवी चैनलों को सूचना प्रसारण मंत्रालय की सख्त चेतावनी, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही दिखाया ...