भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस ने एक बड़ा झटका दिया है। शनिवार को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के घर में ही सेंध लगा दी। भाजपा से नाराज सीएम के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की मौजूदगी में संजय सिंह ने कहा कि ‘मध्यप्रदेश को अब शिवराज नहीं बल्कि कमलनाथ की जरूरत है’। उन्होंने कहा कि 13 साल बहुत होते हैं अब दूसरों को भी मौका मिलना चाहिए।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता कमलनाथ की प्रशंसा करते हुए संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने छिंदवाड़ा का विकास किया है और शहर को कमलनाथ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश भी कमलनाथ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री के साले संजय सिंह के कांग्रेस में शामिल होने को पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जाता है।
ये भी पढ़ें - भाजपा ओवैसी को उन्हीं के गढ़ में देगी चुनौती, मुस्लिम महिला को दिया टिकट
यहां बता दें कि कांग्रेसी बनते ही संजय सिंह ने भाजपा और अपने जीजा शिवराज सिंह के खिलाफ जहर उगलने लगे। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह के राज में इंवेस्टर्स मीट तो काफी हुए लेकिन जमीन पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।