लखनऊ। उत्तरप्रदेश की बस्ती में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर भरभराकर नीचे गिर गया। चश्मदीदों के अनुसार मलबे में एक व्यक्ति के दबे होने की खबर है। फिलहाल 4 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बस्ती के एनएच 28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने की खबर आ रही है। यहां बता दें कि इससे पहले भी वाराणसी के कैंट इलाके में फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया था जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए थे।
ये भी पढ़ें - भाजपा नेता ज्ञानदेव आहुजा ने पंडित नेहरू को लेकर दिया विवादित बयान, कहा-गाय का मांस खाने वाला...
यहां बता दें कि यूपी सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद फ्लाईओवर के निर्माण से जुड़े कई इंजीनियरों पर गाज गिरी थी। बस्ती में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और निर्माण करने वाली एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों को आम लोगों की जिन्दगी से कोई लेना-देना है। निर्माण में घटिया से घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।