Tuesday, April 16, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

भारतीय जनता सबसे ज्यादा करती है सरकार पर भरोसा, मोदी सरकार को वैश्चिक सूची में मिला पहला नंबर

अंग्वाल न्यूज डेस्क
भारतीय जनता सबसे ज्यादा करती है सरकार पर भरोसा, मोदी सरकार को वैश्चिक सूची में मिला पहला नंबर

नई दिल्ली।

अगर देश का विकास करना है, तो देशवासियों को अपनी सरकार पर भरोसा होना चाहिए। सरकार तभी किसी फैसले को जमीनी स्तर पर उतार सकती है, जब उस देश के नागरिकों को यह भरोसा हो कि जो भी किया जा रहा है वह उनके लिए लाभदायक है। जनता के भरोसे के दम पर ही सरकार प्रभावी ढंग से अपनी नीतियों को लाग करने में सफल होती है। जनता के सरकार पर इसी भरोसे को लेकर प्रति​ष्ठित पत्रिका फोर्ब्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में भारत सरकार को दुनिया की सबसे भरोसेमंद सरकार बताया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भरतीय जनता अपनी सरकार पर दुनिया भर में सबसे ज्यादा भरोसा करती है। फोर्ब्स मैगजीन में छपे ओईसीडी के सर्वे के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा करते हैं। गवर्नमेंट एट ग्लांस 2017 नाम की सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है पिछले कुछ सालों में अलग-अलग देशों की सरकारों में जनता का भरोसा बदलता रहा है। इस सूची में कुल 15 देशों को जगह दी गई है।


अमेरिका ब्रिटेन भारत से पीछे

सूची में भारत को सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। देश की 73 फीसदी जनता के भरोसे के साथ मोदी सरकार अव्व्ल रही है। वहीं इस सूची में सरकार पर भरोसे के तौर पर अमेरिका को 10वां स्थान मिला है। अमेरिका के केवल 30 फीसदी लोग अपनी सरकार पर भरोसा करते हैं। सर्वे के अनुसार ग्रीस में यूरोप के माइग्रेशन क्राइसिस, एक से ज्यादा चुनाव और बैंकों के बंद होने के चलते केवल 13 प्रतिशत लोग  ही सरकार पर भरोसा करते हैं। ब्रेक्जिट से गुजर रहे ब्रिटेन की 41 प्रतिशत जनता अपनी सरकार पर भरोसा कती है। वहीं रूस और तुर्की के 58 प्रतिशत लोगों ने अपनी सरकार पर भरोसा जताया। यह सभी आंकड़े 2016 के हैं।

Todays Beets: