नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के मनोज तिवारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तिवारी के सोमवार को नगर निगम के द्वारा सील किए गए दुकानों की सील तोड़ने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। मनोज तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और डीएमसी एक्ट 461 व 465 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका विरोध करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बीजेपी सुबह में सीलिंग करती है और शाम में ताला तोड़ती है। क्या वह समझती है कि लोग बेवकूफ हैं।’’
गौरतलब है कि दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नगर पालिका के अधिकारियों के पिक एंड चूज सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के गोकुलपुरी में एक अवैध कॉलोनी में सील किए गए एक घर का लॉक तोड़ दिया था। तिवारी के द्वारा सील को तोड़ने पर नगर निगम ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी ने भी इसे लेकर नाराजगी जाहिर की थी
ये भी पढ़ें - आरएसएस में सभी को है बराबरी का अधिकार, संन्यासियों की पार्टी नहीं- मोहन भागवत
यहां बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने नोटबंदी और जीएसटी के बाद अब सीलिंग ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। वह दिल्ली की जनता को बेवकूफ समझती है। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी सीलिंग पर पूरी तरह से विफल रहने पर मनोज तिवारी और अन्य नेताओं के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने इसे भाजपा का ड्रामा बताया है।