नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बीच नई दिल्ली में गुरुवार को मुलाकात हुई। इसमें जम्मू कश्मीर के हालातों के बारे में चर्चा की गई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की तरह से राज्य के लिए 6000 पदों पर नौकरियां निकाली गई थी लेकिन इनमें से महज 3 हजार पदों पर ही क्यों भर्ती हो पाई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ नौकरियों पर कानूनी अड़चन के कारण भर्ती नहीं हो पाई जल्द ही उन्हें दूर कर बाकी पदों पर भर्ती शुरू कर दी जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने करीब 20 मिनट तक अलग से मुलाकात की और राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा राज्य में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए करीब 80 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। इसमें से करीब 28 फीसदी रकम जारी की जा चुकी है। इसके साथ राजनाथ सिंह ने सड़कों, पर्यटन और दो आईआईएम के कामकाज की भी समीक्षा की, उन्होंने जम्मू कश्मीर पुलिस के कामों की तारीफ की और डीजीपी वेद को पूरा सहयोग देने के आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें - इंडोनेशिया में पटाखा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 23 लोगों की जलने से हुई मौत, 43 से ज्यादा घायल