नई दिल्ली। आज का दिन देश के लिए एक बड़ा दिन हो सकता है। नासा द्वारा दावा किया जा रहा है कि आज भारत में रात नहीं होगी। रात में भी आसमान में दिन की तरह उजाला बना रहेगा। यह खबर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, 12 अगस्त को रात के 1 बजे के बाद अंतरिक्ष में उल्काओं की बारिश होने वाली है। इसके चलते कहा जा रहा है कि आसमान में अंधेरा न होकर रोशनी रहेगी। हालांकि बताया जा रहा है कि यह खगोलीय घटना जुलाई-अगस्त माह में ही होती है।
यह भी पढ़े- 70वें आजादी के जश्न को खास बनाने के लिए तैयार हुआ विश्व में भारत का अनोखा तिरंगा
बता दें, मीटियर शॉवर यानि उल्का बारिश एक वर्ष में 3 बार होती है। इस दौरान हर सेकेंड में टूटता उल्का हमें तारें के रूप में दिखाई देगा। आज करीब 100 से 200 उल्काएं पृथ्वी के वातावरण से टकराएंगी, लेकिन चंद्रमा की रोशनी अधिक होने के कारण 50 से 60 प्रति घंटा देखी जा सकेंगी।
यह भी पढ़े- पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध, उठी आजादी की मांग
नासा के दावे के बावजूद यह रात भारतीय के लिए अद्भुत होगी। 96 वर्ष में ऐसा पहली बार होगा जब रात नहीं होगी, लोग भी इस अद्भुत चमत्मकार को देखने के लिए बेचैन हैं। यह अब तक के इतिहास का सबसे अधिक उजाला करने वाला अद्भुत उल्कापात होगा।