Saturday, April 20, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

अब प्रियंका पर भी लगा आलिया वाला टैग, नहीं बता पाईं देश के तीन प्रधानमंत्री के नाम  

अंग्वाल न्यूज डेस्क
अब प्रियंका पर भी लगा आलिया वाला टैग, नहीं बता पाईं देश के तीन प्रधानमंत्री के नाम  

नई दिल्ली। बाॅलीवुड में पहचान बना चुकी अभिनेत्री अगर अपने देश के प्रधानमंत्री तक का नाम नहीं बता पाए तो आप इसे क्या कहेंगे। इससे तो यही बात साफ होती है कि अभिनेत्रियां सिर्फ पर्दे पर ही सुन्दर दिखती हैं। वो सिर्फ लिखे-लिखाए डायलाॅग ही बोल सकती हैं। उन्हें देश दुनिया के बारे में कुछ भी नहीं पता होता है। ऐसा ही कुछ हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ। चोपड़ा से एक टीवी कार्यक्रम ‘काॅफी विद करण’ में जब देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा गया तो वे इधर-उधर देखने लगीं। जल्द ही यह कार्यक्रम टीवी पर प्रसारित होगा।

करण रह गए हैरान


आपको बता दें कि देश विदेश के बारे में सबसे कम जानकारी रखने वालों में आलिया भट्ट का नाम लिया जाता है लेकिन प्रियंका चोपड़ा के ज्ञान को देखकर सभी हैरान हैं। काॅफी विथ करण में जब प्रियंका से भारत के तीन प्रधानमंत्रियों के नाम पूछे गए तो वो नहीं बता पाईं। इस पर शो के होस्ट करण जौहर भी हैरान रह गए। 

शूटिंग में हुईं घायल, फिलहाल स्वस्थ प्रियंका चोपड़ा हाॅलीवुड से लौटने के बाद पहली बार करण जौहर के टीवी शो काॅफी विथ करण में भाग ले रही हैं। अभी इसका प्रोमो लांच किया गया है। शो के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कहीं यह शो उनकी मां न देख लें। अगर ऐसा हुआ तो उनकी पोल खुल जाएगी। करण ने इस शो में प्रियंका से कई राज उगलवाए हैं। यहां आपको बता दें कि चोपड़ा की पहली हाॅलीवुड फिल्म ‘बेवाॅच’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके साथ वो अंग्रजी टीवी शो ‘क्वांटिको’ भी कर रही हैं। इस शो की शूटिंग के दौरान उनके घायल होने की खबर भी आई। उन्हें सिर में चोट लगी इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, फिलहाल वो स्वस्थ हैं।

Todays Beets: