नई दिल्ली। हरियाणवी लोकगायिका हर्षिता दहिया मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। हर्षिता की बहन लता ने कहा कि उसके पति ने गायिका की हत्या की है। बता दें कि लता के पति दिनेश इन दिनों हर्षिता से रेप और उसकी मां की हत्या के आरोप में जेल में है। दिनेश ने लता को भी जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस तफ्तीश में जुटी
गौरतलब है कि हरियाणवी लोकगायिका हर्षिता कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की रैली के विरोध में हुई बैठक में भाग लेकर लौट रही थी जब कुछ बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पानीपत पुलिस के डीएसपी देसराज ने बताया कि हर्षिता दहिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
कार में मारी गोली
यहां बता दें कि पुलिस के हाथ एक और सुराग लगा है जिसमें हत्या से पहले आरोपियों को चमराड़ा गांव में देखे जाने की बता कही गई है। कातिलों ने वहीं से उसका पीछा किया और पानीपत के पास इसराना में एक कार ने उन्हें ओवरटेक किया। कार में सवार तीन अन्य लोगों को नीचे उतारकर हर्षिता को गोली मार दी।
दोस्तों पर शक
हर्षिता मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के नाहरा गांव की रहने वाली थी। वह अपनी मौसी के पास दिल्ली के नरेला में रहती थी। हर्षिता का खरखौदा के दो कलाकारों से विवाद था जिसके साथ मिलकर वह म्यूजिक कंपनी चलती थी। विवाद होने पर दोनों ने हर्षिता को धमकी दी थी। इस पर 12 अक्टूबर को हर्षिता ने खाप को एकत्रित होने के लिए कहा था।