नई दिल्ली। भारत के विभिन्न इलाके से अब खेल प्रतिभा ढूंढ़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेल मंत्रालय का आधिकारिक राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल लाॅन्च किया। इस पोर्टल को लाॅन्च करने का मकसद देश के हर कोने से खेल प्रतिभा को खोज निकालना है। इस पहल के तहत कोई भी बच्चा या उसके माता-पिता, शिक्षक या कोच उसका बायोडाटा या वीडियो, पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। खेल मंत्रालय प्रतिभावान खिलाडियों को चुनेगा और उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्रों में प्रशिक्षण देगा।
छात्रवृत्ति भी मिलेगी
राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल लांच करने के बाद मंत्री विजय गोयल ने कहा कि मंत्रालय ने खेल प्रतिभाओं के लिए 8 सालों के लिए पांच लाख रुपये की 1000 छात्रवृत्तियां भी शुरू करने जा रहा है। गोयल ने कहा कि यह पोर्टल खेल प्रतिभाओं की जिन्दगी में बदलाव लाने वाला साबित होगा और युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने की सुविधा देगा।
ये भी पढ़ें - पंचकुला बवाल को गीतों में पिरोया देवभूमि के इस ‘लाल’ ने, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल