Friday, April 26, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

21वें राष्टमंडल खेलों का countdown शुरू, जानें किस खेल के मुकाबले कल किस समय होंगे, पहले दिन चानू से स्वर्ण की उम्मीद

अंग्वाल न्यूज डेस्क
21वें राष्टमंडल खेलों का countdown शुरू, जानें किस खेल के मुकाबले कल किस समय होंगे, पहले दिन चानू से स्वर्ण की उम्मीद

नई दिल्ली । गोल्ड कोस्ट में गुरुवार से शुरू होने जा रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल अपने बेहतर प्रदर्शन करने को तैयार है। राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत के दिन में ही विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू पर पूरे देश की निगाहें होंगी। उन्हें पदक का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। राष्ट्रमंडल खेल 2014 में रजत पदक जीत चुकीं चानू 48 किलोवर्ग में पदक की प्रबल दावेदार हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 194 किलो है, जो इस स्पर्धा में उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 20 किलो अधिक है। इसी क्रम में पहले दिन भारतीय शटलर और मुक्केबाजों पर भी भारतीय प्रशंसकों की निगाहें होंगी। 

भारोत्तोलन

बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू पर पूरे देश की नजरें रहेंगी। इस बार चानू को पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकिन उनके 48 किलो के भार वर्ग में किसी भारोत्तोलक ने 180 किलो पार नहीं किया है। चानू की निकटतम प्रतिद्वंद्वी कनाडा की अमांडा ब्राडोक हैं, जिनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 173 किलो है। जबकि चानू का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 194 किलो है।

बैडमिंटन

इसी क्रम में भारतीय बैडमिंटन सितारों का पहले ही दिन काफी व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। मिश्रित टीम वर्ग में भारत का सामना श्रीलंका और पाकिस्तान से होगा। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला सुबह है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे हाफ में खेलना है। पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत जैसे दिग्गजों के लिए ये मुकाबले खाला का घर जैसे ही होंगे। हालांकि खेलगांव में अपने पिता को जगह नहीं मिलने के बाद खेलों से बाहर होने की धमकी देने वाली साइना नेहवाल अब मामला सुलझने के बाद अपने रैकेट से उम्दा प्रदर्शन करना चाहेंगी।

हॉकी

पिछली बार राष्ट्रमंडल खेलों में 5वें स्थान पर रही महिला हॉकी टीम गुरुवार को वेल्स से पहला मैच खेलेगी। खेलों से पहले दक्षिण कोरिया दौरे पर भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है, जहां उसने सीरीज जीती थी।


मुक्केबाजी

अगर बात मुक्केबाजी की करें तो 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार ( 69 किलो ) रिंग में उतरेंगे।  उनका सामना पहले मुकाबले में नाइजीरिया के ओसिता उमेह से होगा। भारत की यह जीत पिछले दिनों भारतीय दल के साथ जुड़े सीरिंज विवाद पर से ध्यान हटाने के लिए अहम होगी। 

टेबल टेनिस

भारतीय टेबल टेनिस दल के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी सौम्यजीत घोष के रेप के मामले में घिरने के बीच बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ गए भारतीय दल पर थोड़ा दबाव है। महिला टीम गुरुवार को वनाउतू और फीजी से खेलेगी, जबकि पुरुष टीम का सामना त्रिनिदाद और टोबैगो और उत्तरी आयरलैंड से होगा। 

स्क्वॉश 

बात स्क्वॉश की करें तो कोर्ट पर दीपिका पल्लीकल, जोशना चिनप्पा, सौरव घोषाल और हरिंदर पाल संधू अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। जोशना और दीपिका ने 2014 खेलों में महिला युगल में स्वर्ण जीता था।  

Todays Beets: