नई दिल्ली। भारत की महिला जिम्नास्ट खिलाड़ी दीपा करमाकर ने तुर्की में कलात्मक जिम्नास्टिक वर्ल्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। बता दें की चोट के कारण 2 साल बाद खेल जगत में वापसी की है। जिम्नास्ट में पदक जीतने वाली दीपा देश की पहली जिम्नास्ट हैं। दीपा की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्विट कर दीपा को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
यहां आपको बता दें कि त्रिपुरा की 24 वर्षिय जिम्नास्ट ने 8 जुलाई को 14.150 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया है। दीपा क्वालिफिकेशन में भी 13.400 के स्कोर के साथ शीर्ष पर थी। वहीं दूसरी तरफ इंडोनेशिया की रिफदा इरफानालुफतफी ने 13.400 अंक से रजत पदक प्राप्त किया , जबकि स्थानीय महिला जिम्नास्ट गोक्सु उक्टास ने सानिल ने 13.200 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
ये भी पढ़े-उत्तरप्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच बागपत जेल में ‘खूनी खेल’, अंडरवर्ल्ड डाॅन की गोली मारकर हत्या
तो दूसरी तरफ पुरुषों की रंग्स स्पर्धा फाइनल्स में राकेश पारा पदक हासिल करने से चूक गए। इसी के साथ वे 13.650 से स्कोर से चौथे स्थान पर रहे।