Friday, April 19, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

ये हैं भारतीय महिला खेल जगत का भविष्य, दुनियाभर में चलता है इनका सिक्का

अंग्वाल न्यूज डेस्क
ये हैं भारतीय महिला खेल जगत का भविष्य, दुनियाभर में चलता है इनका सिक्का

नई दिल्ली। वर्तमान समय में महिलाओं की भागीदारी समाज के हर क्षेत्र में है। महिलाएं आज घर के काम करने से लेकर विज्ञान के क्षेत्र में भी अपनी अहम भागीदारी निभा रही हैं। इतना ही नही आज महिलायें खेल, विज्ञान, शिक्षा, व्यापार, बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अगर बात खेल के क्षेत्र को लेकर करें तो भारत की महिला खिलाड़ियों ने हाल में दुनिया के सामने अपना लौहा मनवाया है। तो चलिये इस बार बात करते हैं भारतीय महिला खेल जगत की उन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने न केवल भारत में एक रोल मॉडल की भूमिका निभाई है, बल्कि दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। चलिए इसी क्रम में बात करते हैं भारत की कुछ उभरती हुई दिल्ली महिला खिलाड़ियों के बारे में।

-दिल्ली की रहने वाली मोनिका बतरा टेबल टेंनिस में भारत समेत दुनिया की नई सनसनी हैं। मोनिका ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए वुमन सिंगल और वुमन टीम में स्वर्ण पदक और वुमन डबल में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

-दिव्या काकरान भारत की कुश्ती खिलाड़ी , जिन्हों 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में “कस्य पदक” जीता। इसके अलावा दिव्या नें 2017 एशियन चैम्पीयनशिप में “रजत पदक” जीता।

-तेजस्वनी सिंह भारत की नई शूटिंग सनसनी , जिन्होंने 2018 के राष्ट्रमण्डल खेलों में “स्वर्ण पदक” और “रजत पदक” अपने नाम किया ।

-शूटर श्रेयसी सिंह ने 2018 के “राष्ट्रमण्डल खेलों” में अलग – अलग प्रतियोगिता में रजत और स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। श्रेयासी ने 2017 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था। इसके अलावा 2014 एशियन गेम्स में भी वह रजत पदक विजेता रही थीं।

- 16 वर्षीय मनु ने निशानेबाजी में अपनी खास जगह बनाई है। मनु ने 2018 के “राष्ट्रमंण्डल खेलों” में कई दिग्गज खिलाड़ियों के बीच “स्वर्ण पदक” जीता। मनु भाकर ने मेक्सिको में आयोजित हुए “ISSF शूटिंग विश्व कप” में भी ‘दो गोल्ड मेंडल” जीते।


-हीना सिंधु भारत की शूटिंग खिलाड़ी है। 2018 में हुए “राष्ट्रमंण्डल खेलो” में हिना ने भी शूटिंग प्रतियोगिता में “स्वर्ण पदक” जीत भारत का नाम रोशन किया।

-मीराबाई चानु भारत की भारोत्तोलन की खिलाड़ी हैं। मीराबाई चानु ने 2017 में अमेरिका के विश्व भारोत्तोलन प्रतियोगिता में “स्वर्ण पदक” जीता। 2018 के “राष्ट्रमण्डल खेलों” में भी मीराबाई चानु ने “स्वर्ण पदक” जीता है।

-संजीता चानु भी भारत की भारोत्तोलन की खिलाड़ी हैं। 2018 के राष्ट्रमंण्डल खेलों में भी संजीता चीनु ने “स्वर्ण पदक” अपने नाम किया।

-पुनामा चानु भी भारोत्तोलन की ही एक और दिग्गज खिलाड़ी है, जिन्होंने “राष्ट्रमण्डल खेलों” में “स्वर्ण पदक” पर कब्जा किया।

- विनेश फोगाट भारत की कुश्ती की खिलाड़ी है। विनेश ने 2018 में हुए “राष्ट्रमंण्डल खेलों” में “स्वर्ण पदक” विजेता है। यहां आपको बता दें कि विनेश , गीता और बबीता फोगाट की बहन है।

प्रस्तुति - संगीता कल्याण

Todays Beets: