नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मशहूर भारोत्तोलक मीराबाई चानू को खेल के सबसे पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ से नवाजा जा सकता है। अर्जुन अवार्ड समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों को अपने-अपने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करने के लिए दिया जाएगा। बता दें कि विराट कोहली का नाम पिछले साल भी इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था लेकिन पुरस्कार नहीं मिल पाया था।
गौरतलब है कि भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद काॅमनवेल्थ गेम्स में भी चानू ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
ये भी पढ़ें - क्या 5 लाख रुपये के फ्री इलाज का लाभ आपको भी मिलेगा, इस नंबर पर कॉल करके लें जानकारी
यहां बता दें कि अगर इस साल विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाता है तो वे सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी के बाद क्रिकेट के क्षेत्र से इस पुरस्कार को जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी होंगे। गौर करने वाली बात है कि हाल के इंग्लैंड दौरे पर भी विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे।