Thursday, April 25, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

बिहार में महागठबंधन ने किया सीटों और उम्मीदवारों का ऐलान , कांग्रेस - राजद में अभी भी गतिरोध बरकरार

अंग्वाल न्यूज डेस्क
बिहार में महागठबंधन ने किया सीटों और उम्मीदवारों का ऐलान , कांग्रेस - राजद में अभी भी गतिरोध बरकरार

पटना । बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में पिछले कुछ दिनों से मचा घमासान शुक्रवार सुबह थमने का ऐलान किया गया है। यह ऐलान राजद नेता तेजस्वी यादव ने किया। उन्होंने महागठबंधन में शामिल दलों के सीट बंटवारे के साथ ही उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया। हालांकि इससे पहले खबरें आई थी कि सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राजद में ठन गई थी, जिसे गुरुवार देर शाम सुलझाया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह महागठबंधन ने सीटों के बंटवारे के साथ ही दलों के अनुसार, उनके उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। तेजस्वी ने बताया कि उनकी बहन मीसा भारती भी इस बार लोकसभा चुनावों में उतरने जा रही हैं। हालांकि खबर ये भी है कि अभी भी सीट बंटवारे को लेकर बिहार में कांग्रेस संतुष्ट नहीं है। बिहार कांग्रेस कें कई नेता इस मामले को लेकर पार्टी आलाकमान से बातचीत में जुट गए हैं।

बता दें कि पिछले कई दिनों से बिहार में महागठबंधन को लेकर घमासान मचा हुआ था। जहां पहले गठबंधन के दल आपस में सीटों के बंटवारे को लेकर अड़ गए तो, वहीं राजद में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप के बीच भी सीटों के बंटवारे को लेकर गतिरोध की खबरें हैं। राजद ने अपने 18 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. साथ ही कांग्रेस ने भी अभी तक सात सीटों के लिए उम्मीवारों का ऐलान किया है।

इससे इतर , राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे और दलों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई संविधान बचाने की है, इसलिए जो गठबंधन हुआ है वह जनता का गठबंधन है।

हालांकि बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच दो सीटों को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। ये सीटें दंरभंगा और सुपौल हैं। असल में कांग्रेस दरभंगा सीट पर भाजपा छोड़कर आए कीर्ति आजाद को चुनावी मैदान में उतारने का मन बना रही थी, वहीं इस सीट पर आरजेडी ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। राजद के इस ऐलान के बाद दोनों दलों के बीच गतिरोध बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि कीर्ति आज़ाद को दरभंगा की बजाए बेतिया सीट से उतारा जा सकता है।

जानें जिन सीटों पर अभी उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है

राजद

भागलपुर - बुलो मंडल

बांका - जय प्रकाश यादव

मधेपुरा - शरद यादव

    दरभंगा - अब्दुल सिद्दीकी

    वैशाली - रघुवंश प्रसाद सिंह

    गोपालगंज - सुरेंद्र राम उर्फ महंत

    सिवान - हीना साहेब

    महाराजगंज - रणधीर सिंह

    सारन - चंद्रिका राय

    हाजीपुर - शिवचंद्र राम

    बेगूसराय - तनवीर हसन

    पाटलीपुत्रा - मीसा भारती

    बक्सर - जगदानंद सिंह

    जहानाबाद - सुरेंद्र यादव

    नवादा - विभा देवी

    झंझारपुर - गुलाब यादव

    अररिया - सरफराज आलम

    सीतामढ़ी - अर्जुन राय

    शिवहर -

 

सीपीआई (एमएल)

    आरा -

रालोसपा -

    पश्चिमी चंपारण -

    पूर्वी चंपारण -


    उजियारपुर -

    काराकाट -

    जमुई - भूदेव चौधरी

हम

    नालंदा - अशोक कुमार आजाद

    औरंगाबाद - उपेंद्र प्रसाद

    गया- जीतनराम मांझी

 

कांग्रेस -

    पूर्णिया- उदय सिंह

    समस्तीपुर - अशोक कुमार

    मुंगेर- नीलम देवी

    सासाराम- मीरा कुमार

    पटना साहिब -

    वाल्मिकीनगर-

    सुपौल - रंजीत रंजन

    किशनगंज - मोहम्मद जावेद

    कटिहार - तारिक अनवर

 

वीआईपी पार्टी

    मधुबनी -

    मुजफ्फरपुर - राजभूषण चौधरी

    खगड़िया - मुकेश साहनी

 

 

 

 

 

 

 

Todays Beets: