कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच तनातनी अपने चरम पर है। सोमवार के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की गाड़ी पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। भाजपा की ओर से तृणमूल कांग्रेस को इस हमले का जिम्मेदार बताया गया है। यहां बता दें कि पश्चिम मिदनापुर में हुए इस हमले में भाजपा के 3 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।
गौरतलब है कि घटना के बारे में घोष का कहना है कि उनपर हमला करने वाले तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरी कार की खिड़की के शीशे तोड़ दिए और मेरे काफिले के साथ चल रही 15 मोटरबाइक को भी क्षति पहंचाई। हमारे 3 कार्यकर्ता इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।’’ हालांकि, तृणमूल कांग्रेस की ओर से भाजपा के आरोप को पूरी तरह से खारिज किया गया है।
ये भी पढ़ें - भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए ‘बुद्धिजीवियों’ को अभी 2 और दिनों तक रहेंगे नजर...
यहां बता दें कि पुलिस ने भी इस बात को माना है कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कार पर पत्थरों से हमला किया गया। पुलिस प्रमुख के अनुसार अभी तक हमला करने वालांे की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस की ओर से तफ्तीश जारी है। तनावपूर्ण महौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।