नई दिल्ली । राजस्थान की रामगढ़ और हरियाणा की जींद में पिछले दिनों हुए विधानसभा के उपचुनावों के परिणाम अब से कुछ देर बाद आएंगे। इस समय मतगणना जारी है, जिसमें राजस्थान की रामगढ़ सीट पर मतगणना में कांग्रेस काफी आगे चल रही है, जबकि जींद में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। अगले 1 घंटे के करीब फैसले आने की उम्मीद है। बता दें कि रामगढ़ सीट से जहां कांग्रेस की साफिया खान ने चुनाव लड़ा है, वहीं जींद से कांग्रेस ने अपने मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला को मैदान में उतारा था।
रामगढ़ जीत पर अभी तक आंकड़े
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार , राजस्थान की रामगढ़ सीट पर कांग्रेस की साफिया खान को 6500 से अधिक वोट मिल हैं, जबकि भाजपा के सुखवंत सिंह को 2300 से अधिक वोट मिले हैं। वहीं बसपा के जगत सिंह के हिस्से में मात्र 434 वोट आए हैं। प्रारंभिक मतगणना में रामगढ़ जीत पर कांग्रेस की उम्मीदवार ने काफी बढ़त बनाई हुई है।
जींद में टक्कर जारी
वहीं हरियाणा की जींद सीट पर जहां कांग्रेस ने कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला को उतारा है, वहीं इनेलो के खाते में बताई जा रही इस सीट पर कांग्रेस , भाजपा , इनेलो और नई पार्टी जननायक जनता के उम्मीदवारों में अच्छी टक्कर जारी है। इस पार्टी से प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला उतने हैं, जिनके लिए पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समर्थन मांगने के लिए जाींद गए थे।