पटना। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के सभी बैंक खातों को सीबीआई ने फ्रीज कर दिया है। खातों को सील करने के बाद अब सीबीआई उनकी संपत्ति की जांच करेगी। इस मामले में जांच एजेंसी ने पहले ही संस्था से जुड़े सभी बैंक खाते सील कर दिए हैं। इसके साथ ही उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया। बता दें कि बुधवार को ब्रजेश ठाकुर ने कहा था कि समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति के साथ उनकी बात होती रही है। इसके बाद मंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया था।
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के बाद बिहार सरकार ने सेवा संकल्प एवं विकास समिति का लाइसेंस रद्द कर दिया है। सरकार ने संस्था के सभी बैंक खालों को भी सील करने का आदेश दिया है। सरकार ने संस्था के सभी बैंकों को जानकारी दे दी है।
ये भी पढ़ें - मराठा संगठनों का आज महाराष्ट्र बंद का आह्वान, सरकार ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यहां बता दें कि बालिका यौन शोषण मामले में गिरफ्तार ब्रजेश ठाकुर की काॅल डिटेल सीबीआई ने निकाल ली है। इसी में इस बात का खुलासा हुआ कि मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा के बीच जनवरी से मई के बीच 17 बार फोन पर बात हुई। सीबीआई ने जो खुलासे किए उसके बाद मंजू वर्मा ने अपना इस्तीफा नीतीश कुमार को सौंप दिया है।