नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी दिन बाद मीडिया के सामने आए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने ध्वाजारोहण किया और दिल्ली की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों से कहा कि पिछले 70 सालों में भारत ने प्रगति की है। कई क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन आज भी हमारे मन में कुछ अनसुलझे सवाल है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के बाद आजाद होने वाले देश आज हम लोगों से बहुत आगे निकल गए हैं। कुछ देश ऐसे थे दो दूसरे विश्वयुद्ध के बाद तहस नहस हो गए थे लेकिन आज वे भी हमसे आगे निकल गए हैं। वो भी इस सब के बावजूद कि आज हम भारतीयों को मेहनती और कर्मठ कहा जाता है। हमारी ऐसी साख होने के बावजूद आज भी हम लोगों को विकसित देश नहीं बल्कि विकासशील देशों की सूची में ही देखा जाता है। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में भाजपा नेता के बेटे द्वारा की गई छेड़छाड़ मामले में कह डाला कि उनका मन करता है कि मैं उस नेता को चांटा मार दूं जो कहते हैं कि लड़की देर रात क्यों निकली।
ये भी पढ़ें- स्वाधीनता दिवस पर पीएम मोदी ने स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ भारत बनाने का दिया नारा, कहा आज का नारा भारत छोड़ो नहीं, भारत जोड़ो
देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दे उठाए लेकिन कुछ मुद्दों पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज हमें विकासशील से विकसित होने के लिए अच्छी शिक्षा की जरूरत रहे। जहां के लोग अनपढ़ हैं वो देश तरक्की और विकास कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी या स्मार्ट विलेज बनाने के लिए सबसे पहले स्मार्ट सिटीजन बनना जरूरी है।
ये भी पढ़ें - केरल के एक स्कूल में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को तिरंगा फहराने से रोका गया
इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में एक आईएएस की लड़की के साथ भाजपा नेता के बेटे द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले को भी अपने भाषण का हिस्सा बनाया। उन्होंने कहा, महिलाओं के साथ गलत काम करने वालो को ऐसी सजा दो कि अगर अगली बार कोई करे तो उसकी रूह काँप जाए। केजरीवाल ने हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास द्वारा की गई इस छेड़छाड़ के मामले को लेकर कहा- मैं महिलाओं से पूछता हूं कि क्या वो खुद को सुरक्षित मानती हैं। हाल में एक भाजपा नेता के बेटे ने एक अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ की, हद तो तब हो गई जब उसे बचाने के लिए पूरा सिस्टम लग गया।
ये भी पढ़ें- केरल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ पदयात्रा में शामिल होंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
केजरीवाल ने कहा कि इस मामले को लेकर बयान तो यहां तक आए कि लड़की देर रात क्यों निकली, मेरा मन किया कि मैं उस नेता को चांटा मार दूं अगर कोई गलत काम करता है तो उसके अंदर कानून का खौफ होना चाहिए।