नई दिल्ली। राजधानी के स्टीफन हॉस्पिटल के डॉक्टर की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक रेस्ट रुम में डॉक्टर की लाश मिली है। हॉस्पिटल के ही एक अन्य डॉक्टर पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस केस की जांच में जुटी हुई है। शुक्रवार सुबह रेस्ट रूम में डॉक्टर शाश्वत पांडे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शाश्वत रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में बतौर इंटर्न तैनात थे। शाश्वत इलाहाबाद के रहने वाला था और हॉस्पिटल में नाइट शिफ्ट में तैनात था। इस मामले पर डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि रेस्ट में ही सर्जिकल ब्लेड से शाश्वत का गला काटा गया है।
यह भी पढ़े- पिछले 15 दिनों में एक और रेल हादसा, मुंबई में लोकल ट्रेन के चार डब्बे उतरे पटरी से
डीसीपी ने कहा, पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में ले लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो डॉ. शाश्वत और एक अन्य इंटर्न डॉक्टर के बीच पहले से विवाद चल रहा था। साथी डॉक्टर ने डरते हुए इस बात की जानकारी पुलिस को दी है। यह पूरी घटना हॉस्पिटल के ड्यूटी रूम से जुड़ा हुआ है। रूम में जाने के लिए डॉक्टर्स को एंट्री कार्ड पंच करना होता है। पुलिस अब रूम में जाने वाले लोगों की डिटेल की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े- पिछले 15 दिनों में एक और रेल हादसा, मुंबई में लोकल ट्रेन के चार डब्बे उतरे पटरी से