उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी में मचा घमासान अब शांत हो चुका है। पार्टी का चुनाव चिन्ह अखिलेश यादव को मिल चुका है। उत्तरप्रदेश में महागठबंधन की चर्चाओं के बीच एक राजनीतिक पोस्टर भी जारी हो गया। पोस्टर में अखिलेश यादव को अर्जुन और राहुल गांधी को कृष्ण के रूप में दिखाया गया है। इन दिनों यह पोस्टर मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
राहुल बने ‘कृष्ण’ और अखिलेश बने ‘अर्जुन’
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में सामजवादी पार्टी, कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के बीच महागठबंधन की चर्चा जोरों पर है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मामला तय हो चुका है लेकिन दूसरी पार्टियों में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहंी बन पा रही है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात के बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी का एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। पोस्टर में दोनों को एक रथ पर सवार दिखाया गया है। इसमें अखिलेश को ‘अर्जुन’ और राहुल गांधी को ‘कृष्ण के रूप में दिखाया गया है। आपकोक बता दें कि यह पोस्टर लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव संदीप मिश्रा ने पोस्ट की है।
कार्यकर्ताओं में खुशी
यहां आपको यह भी बता दें कि चुनाव आयोग से अखिलेश यादव को पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। जहां एक ओर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं तो वहीं पार्टी के रणनीतिकार चुनावी नैया पार कराने की कोशिश में लगे हैं। सपा और कांग्रेस दोनों ने गठबंधन के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। इसके बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक मंच से सभाएं भी करेंगे। अब देखना ये है कि पोस्टर कितनी हकीकत में तब्दील हो सकती है।