Friday, April 19, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

कोलकाता में ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों पर जमकर लाठीचार्ज, कई नेता घायल

अंग्वाल न्यूज डेस्क
कोलकाता में ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों पर जमकर लाठीचार्ज, कई नेता घायल

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं को गुरुवार दोपहर पुलिस के लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा। भाजपा ने सरकार पर अराजकर होने के आरोप लगाते हुए चलो लाल बाजार शीर्षक के साथ प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जहां वाटर कैनन का प्रयोग किया, वहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज भी किया। पुलिस की इस कार्रवाई में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलावस्था में सड़क किनारे पड़े भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। बाद में पुलिस ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

ये भी पढ़ें- जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर बदमाशों का कोहराम, पुरुषों के सामने ही महिलाओँ से दुष्कर्म

बता दें कि ममता सरकार के फैसलों के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को एक पैदल मार्च निकालने हुए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को रूपा गांगूली, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई वरिष्ठ नेताओं का नेतृत्व प्रदान था। भाजपा का आरोप था कि ममता बनर्जी के शासन काल में लोकतंत्र का गला घुट रहा है। प्रदर्शन से जुड़े पोस्टरों के माध्यम से भी भाजपा ने प्रदे्श में महिला पत्रकारों के साथ पुलिस के अभद्र व्यवहार पर सवाल उठाए थे। इतना ही नहीं कोलकाता में वामदलों के प्रदर्शन के दौरान मीडियाकर्मियों पर हुए हमले की निंदा करते हुए भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और ममता द्वारा माफी मांगने की बात रखी थी। 


ये भी पढ़ें- देवेंद्र फणनवीस का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश लैंडिंग के बीच बाल बाल बचे मुख्यमंत्री

भाजपा ने अपना प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाए कि ममता राज में पश्चिम बंगाल में लगातार अपराध व सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा है। इसके विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन के जरिए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका, इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों के लगातार आगे बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के कई आला अधिकारियों के घर आयकर विभाग की छापेमारी, 15 जगहों पर हुई कार्रवाई

इस लाठीचार्ज में क्या पार्टी ने नेता और क्या कार्यकर्ता,  पुलिसकर्मियों को जो दिखा उस पर जमकर लाठी भांज दी। पुलिस के लाठीचार्ज में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कई लोगों को गंभीर चोट आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Todays Beets: