इंदौर।
जुए की लत में एक पति ने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया, लेकिन वह जुआ हार गया। इस पर जुआरियों ने उससे पैसे की मांग की और उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अब आरोपी उसकी बेटी के साथ भी दुष्कर्म की धमकी दे रहे हैं। परेशान होकर महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। यह मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है।
ये भी पढ़ें— केरल में बीजेपी, आरएसएस के कार्यालयों पर हमले, आरएसएस ने सीपीएम पर लगाया हमले का आरोप
पीड़िता मंगलवार को कंट्रोल रूम पहुंची और पति व दो जुआरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, झंडा चौक (राऊ) निवासी 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि 14 साल पहले वैध कॉलोनी (पीथमपुर) निवासी किशोर से उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। पति को शराब और जुए की लत है। उसने घनश्याम चौकीदार और नौशाद शेख के साथ जुआ खेला और रुपए के साथ उसने भी दांव पर लगा दिया। जीतने के बाद आरोपी रुपए वसूलने के लिए घर आए और तीनों बेटियों के सामने उससे संबंध बनाने को कहा। विरोध करने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने जुए में उसे जीता है, इसलिए उनके साथ रहना पड़ेगा। इसके बाद आरोपियों ने बच्चियों को घर से बाहर निकाल दिया और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उसने पति को घटना के बारे में बताया, तो उसने बेटी को भी दांव पर लगाने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें— 200 लड़कियों को प्रताड़ित और शोषण करने वाला गिरफ्तार, निकला जम्मू-कश्मीर के विवादित पूर्व मंत...
महिला ने बताया कि घटना के बाद उसने घर बदल लिया, लेकिन कुछ दिन पहले पति और आरोपी नए घर पर भी आ गए और उसे बेचने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर एसपी (पूर्व) ने एएसपी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।