लखनऊ। भारतीय खिलाड़ियों और नौजवानों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने के बाद अब बरेली शहर के आलमगिरिगंज की एक चित्रकार ने दुनिया भर के लोगों का मन अपनी शानदार पेंटिंग के बल पर मोह लिया है। जी हां, हम बत कर रहे हैं बरेली की डाॅक्टर रोशनी आंचल की, जिन्होंने भूटान की राजधानी थिंफू में चल रही पंेटिंग प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहीं हैं। बता दें कि 10 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में दुनिया भर के कलाकार अपनी पेंटिंग की नुमाइश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने स्वीकारी ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ वाली चुनौती, भाजपा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
गौरतलब है कि डाॅक्टर रोशनी आंचल की पेंटिंग की खास बात उनके रंगों का संयोजन और विषयों का चयन है। इस बार की अंतरराष्ट्रीय पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए उन्होंने खास तैयारी की थी। उनकी पेंटिंग का मूल विषय शांति और सद्भावना है। बताया जा रहा है कि रोशनी आंचल के द्वारा बनाई गई गौतम बुद्ध और साईं बाबा की पेंटिंग को दुनिया भर के कलाकारों की सराहना मिल रही है। बताया जा रहा है कि रोशनी अब इन पेंटिंग को अमेरिका के न्यूयाॅर्क शहर में होने वाली प्रदर्शनी में दिखाएंगी।