श्रीनगर।
जम्मू—कश्मीर के डोडा में बुधवार रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस हादसे में इलाके के कई घर ढह गए और 6 लोगों की दब कर मौत हो गई। अभी भी कई लोग लापता है। प्रशासन के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग मलबे में दबे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। कितने लोग लापता हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
ये भी पढ़ें— भारी बारिश से राज्य के 111 संपर्क मार्ग हुए बंद, भोजवासा में 150 कांवडिए फंसे
जानकारी के अनुसार, रात करीब 2.30 बजे डोडा के ठाठरी में बादल फट गया। खबरों के मुताबिक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। शवों को बाहर निकाल लिया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अभी तक 5 लोगों को बचा लिया गया है। खबरों के अनुसार, लगातार बारिश होने से इलाके मे अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ में 7 से 9 घरों के लोग फंसे हुए हैं। वहीं कई दुकानें और मकान बाढ़ में बह गए।