माइक्रोसॉफ्ट ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई ) क्षमता वाला एप जारी किया है। यह एप दृष्टिहीनों को बताता है कि उनके आस-पास क्या है। अगर इससे लैस फोन को किसी पार्क की ओर मोड़े तो उसका कैमरा एप सक्रिय हो जाता है। वह सामने मौजूद सभी दृश्यों की विस्तार से जानकारी देता है। इस एप की खासियत यह कि वह दृश्यों को ऑडियो में बदल देता है। इसी तरह यह होटल के बिल को पढ़कर उसकी राशि बताता है। इसके अलावा यह हर चीज के बारे में जानकारी देता है।
माइक्रोसॉफ्ट ने इस एप के फीचर बताते हुए कहा कि यह एप दृश्यों को बोलकर सुनाता है। इस एप का इंटेलीजेंट कैमरा आपको आस-पास की दुनिया की सभी जानकारी बोलकर आपतक पहुंचाता है। दरअसल, इस एप को दृष्टिहीन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं बल्कि एपल, गूगल, फेसबुक और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियां भी इसी प्रकार की परियोजनाओं पर काम करने में जुटी हुई हैं।