Saturday, April 20, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

घूमने के दौरान आपकी मदद कर सकते हैं ये एप्स, नहीं पड़ेगी गाईड की जरूरत 

अंग्वाल न्यूज डेस्क
घूमने के दौरान आपकी मदद कर सकते हैं ये एप्स, नहीं पड़ेगी गाईड की जरूरत 

नई दिल्ली। आप किसी भी नई जगह पर घूमने जाते हैं तो वहां की जगहों को ढूढ़ने में सबसे ज्यादा वक्त बेकार होता है। नई जगहों पर घूमने के लिए आपको एक गाइड की तलाश रहती है जो आपको उस शहर या जगह के बारे में बताए। अगर आपके पास कम वक्त है और आप घूमना चाहते हैं तो ऐसे में मोबाइल और इंटरनेट आपकी काफी मदद कर सकता है। प्लेस्टोर पर आज कई ऐसे एप मौजूद हैं जो आपकी सहायता कर सकता है। आइए हम आपको बताते हैं उनके बारे में। 

गाइड की तरह घुमाएगा शहर

पाॅकेटगाइड’ एक ऐसा एप है जो ऑडियो के जरिए यूजर को पूरे शहर की जानकारी देता है। यानी घूमने के दौरान आप पूरी जानकारी फोन पर सुनते हुए यात्रा कर सकते हैं। इस एप को यूजर गूगल एप के जरिए लोड कर सकते हैं। यह एप पूरे विश्व के 150 देशों के शहरों की जानकारी देता है, जिसमें भारत के 23 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल शामिल हैं। यह टूर गाइड एप पर्यटक स्थल की जानकारी के साथ घूमने आने का समय, आस-पास के रेस्टोरेंट सहित अन्य जानकारियां भी यूजर को देता है। गूगल ने इस एप को 4.2 रेटिंग दी है। इस एप को अब तक करीब 5 लाख लोग लोड कर चुके हैं। 

होटलों के बारे में जानकारी

गूगल मैप के जरिए आप होटल और रेस्टोरेंट की भी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि गूगल मैप के सेटिंग विकल्प में जाकर रिव्यू टूल को क्लिक कर आप खुद के लिए बेहतर होटल की तलाश कर सकते हैं। यह एप आपको होटल तक पहुंचाएगा। आपको बता दें कि गूगल ने इस एप को 4.3 रेटिंग दी है। इस एप को अब तक लगभग 1 अरब लोग इंस्टॉल कर चुके हैं। गूगल एप आप को नजदीकी पेट्रोल पंप और रेस्टोरेंट की भी जानकारी देता है।  


फ्लाइट्स की सभी जानकारी देगा 

App in the Air  एप आपको फ्लाइट्स के बारे में भी जानकारी देगा। इस एप के जरिए आप अपनी यात्रा को और भी सस्ता बना सकते हैं। यह एप आपको रियल टाइम फ्लाइट्स के बारे में भी जानकारी देगा। इस एप के जरिए फ्लाइट अपडेट और गेट चेंज के बारे में जानकारी मिल सकती है।  

सुरक्षा अपने हाथ

अगर आप अपने घर से दूर रहते हैं तो यह ‘बी सेफ’ एप आपके लिए काफी फायदेमंद है। नोटिफिकेशन के जरिए आप के अपनों तक लोकेशन शेयर कर सकते हैं। इस एप में अपने दोस्तों का एक ग्रुप भी तैयार किया जा सकता है। गूगल प्लेस्टोर से इस एप को आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। लोकेशन शेयरिंग के अलावा इस एप में कई तरह के फीचर शामिल हैं जो यूजर को एमरजेंसी अपडेट और अलार्म तक की सुविधा देता है। यानी घूमने के दौरान आप किसी मुसीबत में हो तो तत्काल एक क्लिक पर अपने ग्रुप के सदस्यों को सूचना दे सकते हैं। अब तक इसको 5 लाख से अधिक लोग अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर चुके हैं।     

Todays Beets: