टेलिकॉम क्षेत्र की बड़ी कंपनी वोड़ाफोन इंडिया ने एक अनोखा एप लॉन्च किया है। इस एप का नाम ईवीए फोशियल माउस EVA FACIAL MOUSE है। इस एप की मदद से आप बिना स्मार्टफोन को टच किए अपने स्मार्टफोन को कंट्रोल कर सकते हैं। इस एप का निर्माण खासकर दिव्यांगों के लिए किया गया है। ईवीए फेशियल एप को वोडाफोन स्पेन फाउंडेशन ने दिव्यांगों कीमदद के लिए तैयार किया है। इस एप को भारत में सोशल एप हब या गूगल प्ले-स्टोर से आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
यह ईवीए फेशियल माउस एप के फीचर्स यह अनोखा एप आपके फोन के कैमरे की मदद से यूजर्स के फेशियल मूवमेंट को ट्रैक करता है और उसी के अनुसार स्मार्टफोन को कमांड देता है। इस प्वाइंटर की मदद से ही यूजर्स अपने स्मार्टफोन को कंट्रोल कर सकता है।
वर्ष 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार भारत की 121 करोड़ की आबादी में से 2.68 करोड़ लोग दिव्यांग हैं जो कि कुल आबादी का 2.21 फीसदी है। ऐसे में इस एप के निर्माण से उन्हें उनके फोन चलाने के कार्य में सहायता मिलेगी। यह एप कैसे काम करता है इसके लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें..