Saturday, April 20, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

प्रदेश के 26 शिक्षकों को मिलेगा गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड, शिक्षक दिवस के मौके पर राज्यपाल करेंगी सम्मानित

अंग्वाल न्यूज डेस्क
प्रदेश के 26 शिक्षकों को मिलेगा गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड, शिक्षक दिवस के मौके पर राज्यपाल करेंगी सम्मानित

देहरादून। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार में प्रदेश के एक भी शिक्षक का नाम नहीं होने से आलोचना झेल रहे शिक्षा विभाग को थोड़ी राहत मिली है। अब प्रदेश के करीब 26 शिक्षकों का नाम गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। राजभवन से अनुमति मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इसकी घोषणा कर दी है। शिक्षक दिवस यानी की 5 सितंबर को हर जिले से एक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक को यह सम्मान दिया जाएगा। 

गौरतलब है कि पुरस्कार की सूचना से संबंधित पत्र सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इसकी जानकारी दी है। गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड से सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों को 4 सितंबर को देहरादून बुलाया गया है। इन सभी को 5 सितंबर को राज्यपाल सचिवालय परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें - महिला शिक्षामित्रों को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश, प्रदेश सरकार ने दिया बड़ा तोहफा 

इन्हें मिलेगा सम्मान 

जिला     माध्यमिक स्तर      प्राथमिक स्तर

अल्मोड़ा    राजेंद्र सिंह बिष्ट    दीपा आर्य

बागेश्वर    आलोक पांडे      कमला परिहार

चमोली    पुष्पा कनवासी      विक्रम सिंह

चंपावत    राजेंद्र कुमार        रेखा बोरा

देहरादून   मधु कुकसाल     अरविंद सिंह सोलंकी


हरिद्वार    पूनम शर्मा    अवनीश चैहान

नैनीताल    महेश चंद्र जोशी    ममता धामी

पौड़ी गढ़वाल    नवीन सिंह      कुमुद रावत

पिथौरागढ़    राजीव कुमार       गिरीश चंद्र जोशी

रुद्रप्रयाग    दर्शन सिंह रावत        रेखा पुजारी

टिहरी गढ़वाल  शशि नेगी        ऊषा त्रिवेदी

उत्तरकाशी    सोमेंद्र सिंह          चंद्रकला शाह

ऊधमसिंह नगर  धर्मेंद्र सिंह        किरण शर्मा 

Todays Beets: