देहरादून। पहाड़ों में अपना राजनीतिक भविष्य मजबूत करने के मकसद से उत्तराखंड के दौरे पर आए उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऊधमसिंह नगर के एक होटल में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सांप्रदायिक सद्भाव के लिए बड़ा खतरा है और उसने हमेशा ही लोगों को तोड़ने का काम किया है कभी लोगों को जोड़ने की कोशिश नहीं की है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को एक मजबूत आधार मिलता है तो राज्य के हर वर्गों का विकास किया जाएगा। गौरतलब है कि रुद्रपुर में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी को बिल्कुल नए सिरे से खड़ा किया जाएगा और इसके लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत भी जल्द ही की जाएगी। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा था कि लोग हमारी पार्टी में शामिल होते हैं और बाद में विधायक बन जाते हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा को सांप्रदायिक सद्भाव के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।
ये भी पढ़ें - धमाका कर मछली मारना अल्मोड़ा के कांग्रेस नेता को पड़ा महंगा, सिर फटने से हुई मौत
यहां बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बिल्कुल नए जोश के साथ प्रदेश में अपना काम करेगी। उन्होंने कहा कि वे यूपी में किए गए अपने कामों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और अगर उन्हें प्रदेश में मजबूत आधार मिलता है तो उत्तराखंड के सभी वर्गों के लोगों का विकास किया जाएगा। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने छोटे उद्योगों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।