नई दिल्ली। उत्तराखंड की बेटी ने अपनी खूबसूरती का जलवा सबके सामने बिखेरा है। नई दिल्ली में हुई मिस इंडिया नाॅर्थ जोन प्रतियोगिता में लैंसडौन की रहने वाली अनुकृति गुसाईं ने मिस इंडिया उत्तराखंड का खिताब जीत लिया है। अनुकृति ने आखिरी 8 प्रतिभागियों को मात देते हुए यह खिताब अपने नाम कर लिया। अब अनुकृति 25 मई को मुंबई में होने वाली मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खूबसूरती का जलवा गौरतलब है कि नई दिल्ली में मिस इंडिया नाॅर्थ जोन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें अलग-अलग राज्यों से आई खूबसूरत युवतियों को पीछे छोड़ते हुए अनुकृति गुसाईं ने पहला स्थान हासिल किया। अब अनुकृति 25 मई से मुंबई में होने वाली मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। बता दें कि इस प्रतियोगिता में 30 राज्यों की युवतियां भाग लेंगी।
ये भी पढ़ें - त्रिवेन्द्र रावत ने प्रदेश के साधु-संतों को दिया तोहफा, धार्मिक संपत्तियों पर लगे टैक्स हुए माफ
मिस पेसीफिक में मिला पांचवां स्थान
आपको बता दें कि अनुकृति ने साल 2013 में मिस इंडिया पेसीफिक प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में उसे पांचवां स्थान मिला था। अनुकृति का मकसद मिस इंडिया वर्ल्ड बनकर इसी साल मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना है। मिस इंडिया उत्तराखंड का खिताब जीतने पर प्रदेश में खुशी का माहौल है।