देहरादून। उत्तराखंड़ के पहाड़ी इलाको में हो रही लगातार बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और जौनसार समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार के बाद सोमवार को भी कई इंच बर्फ बारी हुई। आलम ये है कि इस समय कई इलाकों में 3 से 4 फुट तक बर्फ की चादर बिछ गई है। इन सबके बीच सोमवार देर शाम को मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी इलाके के लोगो को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक बर्फबारी और बारिश के क्रम को बदस्तूर जारी रहने के आक्षंका व्यक्त की थी।
बता दे कि 21 जनवरी के बाद से उत्तराखंड़ के कई क्षेत्रों में बर्फबारी लगातार जारी है। पहाड़ों पर 3 से 4 फुट तक की बर्फ जमा हो गई है। पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकांश मोटर मार्ग बर्फबारी के चलते अवरुध हो गए है। पहड़ों पर जमा बर्फ की मोटी चादरें अब नया खतरा बनकर लोगो के सामने आ सकती है। मौसम विभाग ने इसी के मद्देनज़र अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।