रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर के भूरारानी इलाके में बच्चों के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए जिसमें दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 लोगांे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भूरारानी इलाके में साहनी परिवारों के बच्चों में बीच शुरू हुआ विवाद निपट गया था लेकिन देर रात इसने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें - पिथौरागढ़ के ‘विवेक’ ने रचा इतिहास, सीडीएस की परीक्षा में पूरे देश में आया अव्वल
गौरतलब है कि गंभीर तौर पर जख्मी हुए सुंदेश्वर साहनी पुत्र लुकखा सहनी को जिस समय जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो पीछे से दूसरे पक्ष ने अकेला पाकर सुखदेव साहनी के घर पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया और तोड़फोड़ कर दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल सुखदेव साहनी को शुक्रवार की सुबह 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष के घायल लोगों ने भी अपना इलाज कराया है।